रायपुर में पिस्टल के साथ पकड़ाया युवक
रायपुर
रायपुर में एक युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी अपनी कमर पर पिस्टल फंसाकर घूम रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। आरोपी की तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 4 नग जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शुभम वर्मा ग्राम गोडी पुराना बाजार चौक के पास देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस मौके पर रवाना हुईं। आरोपी की घेराबंदी के बाद वह भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शुभम वर्मा को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी कमर पर देसी पिस्टल फंसा कर रखी थी।
पूछताछ में आरोपी के पास से पिस्टल को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है कि, उसने पिस्टल कहां से लाया था। आरोपी के पास से पिस्टल समेत 4 नग जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। उसके अलावा आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।