क्राइम

14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त नवागढ़ पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराबब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटौद से पेंड्री की ओर एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी रामू गोड़, निवासी कटौद के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जप्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं ASI रामकृष्ण आदित्य का सराहनीय योगदान रहा।

अवैध शराब के खिलाफ नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

#नवागढ़_पुलिस #जांजगीरचांपा #अवैध_शराब #महुआ_शराब #पुलिस_कार्रवाई #CrimeNews #JanjgirChampa

Leave Your Comment

Click to reload image