पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई — लोहे की रॉड, डंडा एवं चूड़ा बरामद
जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2026
थाना नवागढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लोहे की रॉड, डंडे एवं हाथ में पहने चूड़ा से कथित रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के शामिल होने की भी जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त 2026 की है। प्रार्थी एवं उसके साथियों को विवाद के संबंध में ग्राम अमोरा स्थित शनि मंदिर के पास बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर आरोपियों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू किया गया और जान से खत्म करने की धमकी देकर मारपीट की गई।
आरोप है कि हमले में लोहे की रॉड, डंडे एवं हाथ में पहने चूड़ा का इस्तेमाल किया गया। घटना के दौरान मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना नवागढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना शुरू की और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान घटना स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा एवं चूड़ा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू राजा
2. श्रेयाश सिंह उर्फ उमंग सिंह
3. हेमन्त कश्यप, निवासी ग्राम महंत, थाना नवागढ़
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़, ASI लम्बोदर सिंह बनाफर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हमला मामले में आरोपियों तक पहुंचकर घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की गई।
#जांजगीरचांपा #नवागढ़पुलिस #पुलिसकार्रवाई #अपराध #CrimeNews #JanjgirChampa #Navagarh