क्राइम

भैंसों से भरा पिकअप पकड़ा, छह आरोपी गिरफ्तार; दो अपचारी बालक भी अभिरक्षा में

दुर्ग, 20 अगस्त 2026

दुर्ग जिले के उतई थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पुरई में भैंसों से भरे मैक्सिमा पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन भैंसों के साथ मैक्सिमा पिकअप, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

विजय मिश्रा, ब्यूरो चीफ दुर्ग-भिलाई

नर्सरी के पास घेराबंदी कर पकड़ा वाहन

पुलिस के अनुसार, उतई पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप क्रमांक CG 04 PF 6904 में तीन भैंसें मिलीं। पुलिस द्वारा मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति मांगे जाने पर मौके पर मौजूद लोग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

तीन वाहन जब्त

मौके से स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 HD 1564 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।

बरामद भैंसों का पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई।

छह आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में

पुलिस ने मामले में कमल गिरी गोस्वामी (23), जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी (26), कमलेश गिरी गोस्वामी (35), करन गिरी गोस्वामी (19), टोमन यादव (26) और जागेश्वर सिंह (36) को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा दो अपचारी बालकों को भी विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।

मवेशियों को कहां से लाया गया, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।

उतई थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image