क्राइम

सलोनीकला में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार सबरिया डेरा में छापेमारी, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भटगांव पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में छापेमारी कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनाऊ गोड (32 वर्ष), पिता लालजी गोड, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 47 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9,400 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image