क्राइम

रायपुर के WRS में मिला युवती का शव

रायपुर

राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी में मंगलवार को 20 से 25 साल की युवती का शव मिला। युवती के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था, जबकि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से जांच की और सबूत जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। इसके साथ ही WRS कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवती की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image