क्राइम

ग्राम कंसरी में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 07 बल्क लीटर शराब व 60 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ 

​मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने लोरमी विकासखंड के ग्राम कंसरी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिशेन बर्मन के कब्जे से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब तथा 60 किलोग्राम महुआ लाहन (मदिरा निर्माण योग्य सामग्री) बरामद कर जब्त किया।


​जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी

Leave Your Comment

Click to reload image