क्राइम

ट्रक ड्राइवर सुसाइड केस में मर्सिडीज चालक गिरफ्तार: जगदलपुर

जगदलपुर

जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बंजारी घाटी में हुए सड़क हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू उर्फ सोनू (25) ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी चाचा के बयान और सुसाइड से पहले ड्राइवर के बनाए वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की है।

इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल सबूतों और गवाहों के आधार पर जांच की और आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया। प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप में ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शी चाचा का आरोप है कि कार ड्राइवर सागर हेमला ने 1 करोड़ रुपए की मांग की थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा रिश्तेदारों और प्रत्यक्षदर्शी ने आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

Leave Your Comment

Click to reload image