क्राइम

रायपुर में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या:

रायपुर

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है। रिफ्तार आरोपी में शिवा सोनानी उर्फ तुषार (20) निवासी खमतराई शामिल है।

खमतराई पुलिस के मुताबिक, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में सोमवार रात एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी थी।    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां नजर आने पर उनका विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक सीजी 04 एम एफ 3934, सीजी 05 ए क्यू 7813 बरामद किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image