रायपुर में हथियार रखकर घूम रहे आरोपी गिरफ्तार
रायपुर
राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव सेन (22) और जितेंद्र सेन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान देव सेन (22 वर्ष) और जितेंद्र सेन (25 वर्ष), दोनों निवासी रायपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो धारदार स्टील के चाकू बरामद हुए। हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जांच में सामने आया कि वे बिना किसी वैध अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर घातक हथियार लेकर घूम रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।