क्राइम

सरोना की शराब दुकान में 7 लाख की चोरी:लॉकर उखाड़कर ले गए बदमाश

रायपुर

रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान से बदमाश करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही उखाड़कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।

घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह दुकान संचालकों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती, आमानाका थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

आबकारी विभाग भी कर रहा जांच

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दुकान प्रबंधन से जानकारी ली। कैश की वास्तविक राशि, सुरक्षा व्यवस्था और चोरी के समय को लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि वारदात में पेशेवर चोरों का हाथ हो सकता है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image