रायपुर में अज्ञात युवक की मिली लाश
रायपुर
रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास स्थित खार में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस की शुरुआती जांच में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए मौत संदिग्ध लग रही है, सूचना मिलने के बाद विधानसभा पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।