क्राइम

कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

बीजापुर

बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के 4 दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे नक्सली वारदात मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह हत्या संदिग्ध है और इसमें आपसी रंजिश या अन्य कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से जांच की मांग की है।

वारदात उस समय हुई जब वह एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गए थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और नागा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। जिले के लिंगापुर गांव में रविवार रात कुल्हाड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या हुई थी। नागा मारुडबाका गांव में उचित मूल्य की दुकान (PDS) चलाते थे और कांग्रेस संगठन से भी जुड़े थे। घटना को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि बीजापुर में कुछ और ग्रामीणों की हत्या हुई और हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता की भी हत्या हुई है। अभी तक हत्या किसने की, यह क्लियर नहीं हुआ है। इस हत्याकांड पर हमें संदेह है।

दीपक बैज का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि अब तक इस हत्या को माओवादी वारदात माना जा रहा था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अज्ञात नक्सली गांव में घुसे और नागा को मार डाला। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी खुद इस थ्योरी पर सवाल उठा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पंचनामा कार्रवाई की गई। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का भी यही कहना है कि हत्या किसने की, यह साफ नहीं हो पाया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image