क्राइम

परसा पाली में भाई-भाई के रिश्ते पर खूनी वार! SP ऑफिस में भी आवेदन देने पर भी न्याय नहीं

जिला जांजगीर-चांपा के थाना सारागांव अंतर्गत ग्राम परसा पाली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान भी पहुंचाया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आरोप यह भी है कि हमलावर पक्ष लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दबाव बना रहा है, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं, तब पीड़ित को न्याय मिलने में देरी क्यों? क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे, या फिर पीड़ित परिवार यूं ही न्याय की आस में भटकता रहेगा?
परसा पाली की यह घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून पर जनता का विश्वास कायम रह सके।

Leave Your Comment

Click to reload image