शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी हिमेश घृतलहरे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पीड़िता सकुशल बरामद
इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ
पथरिया (मुंगेली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पथरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसका दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 10-11 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह उठकर देखने पर उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 85/2026 और धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पथरिया पुलिस की टीम लगातार पीड़िता और आरोपी की तलाश में जुटी थी।
सफलता: 16 मई 2026 को मुखबिर और तकनीकी सहायता (साइबर सेल) की मदद से पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश दी।
बरामदगी: पुलिस ने संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे (निवासी: पीपरलोड, थाना सरगांव) के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया।
पीड़िता का बयान: पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी हिमेश घृतलहरे ने उसे शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था।बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
आरोपी के खिलाफ सख्त धाराएं
पीड़िता के बयान और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट जोड़ी गई। आरोपी हिमेश घृतलहरे ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सराहनीय भूमिका: इस पूरी त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया गिरिजा शंकर यादव, आरक्षक राकेश बंजारे, हलीश गेदले और मनीष गेंदले का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।