रायपुर में 8 साल की बच्ची से फैमिली-फंक्शन में रेप
रायपुर
रायपुर में 8 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने रेप किया है। बच्ची को जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को जमकर डराया धमकाया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम योगेश जोशी (24) है। वह हीरापुर में एक कार्यक्रम में आया था, तभी उसकी नीयत बच्ची पर बिगड़ गई। रात में बच्ची को उठाकर ले गया था।
दरअसल, 12 अप्रैल को बच्ची अपनी मां के साथ हीरापुर फैमिली फंक्शन में आई थी। आरोपी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान रात में आरोपी ने गंदी हरकत की। परिजनों को बच्ची गंभीर हालत में मिली थी।
इस दौरान परिजनों से बच्ची से पूछताछ की, तो आरोपी योगेश जोशी के बारे में बताया। परिजन बच्ची को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही मामले की जानकारी कबीर नगर पुलिस को दी। थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।