क्राइम

तिल्दा नेवरा में मासूम के जीवन के साथ खिलवाड़ अनाचार कर जान से मारने की कोशिश , आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

तिल्दा नेवरा में मासूम के जीवन के साथ खिलवाड़अनाचार कर जान से मारने की कोशिश , आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

तिल्दा नेवरा । रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा अंतर्गत बहेसर गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक शादी समारोह के दौरान 30 वर्षीय दरिंदे ने सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले राजा वर्मा के रूप में हुई है। घटना 29 अप्रैल की रात की है, जब पीड़िता अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

शोर-शराबे में आवाज दबी आरोपी ने उठाया फायदा

जानकारी के मुताबिक, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एकांत जगह में ले गया। शादी में चल रहे तेज संगीत और शोर-शराबे के कारण मासूम की चीखें दब गईं और किसी को घटना का आभास नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को जान से मारने का भी प्रयास किया और अनैतिक कृत्य के बाद मौके से फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

कुछ समय बाद जब बच्ची को होश आया, तो उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान होते ही गांव की महिलाओं ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट 4 व 6 सहित बीएनएस की धारा 65 (2)जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Leave Your Comment

Click to reload image