क्राइम

सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी बरमकेला पुलिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम करनपाली के भेलवां टिकरा के पास हट्टापाली मार्ग पर करीब 70 से 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ देखा गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बरमकेला पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image