क्राइम

छत्तीसगढ़ में 3 महीने में 27 मर्डर

-:छत्तीसगढ़ में 3 महीने में 27 मर्डर कहीं ट्रेन से फेंका, कहीं गला काटा, कहीं पीट-पीटकर मारा

प्यार और शक बनी वजह:-

छत्तीसगढ़ में जनवरी से 8 अप्रैल 2026 के बीच 3 महीनों में 27 हत्या की घटनाएं सामने आई है। रायपुर से लेकर सरगुजा संभाग तक अलग-अलग जिलों में हुई इन घटनाओं में एक समान पैटर्न सामने आया है, जहां रिश्तों में शक, अवैध संबंध और लव ट्रायंगल हत्या की वजह रही।

इन घटनाओं में 7 पुरुष और 20 महिलाओं की जान गई है। इन घटनाओं में हत्या के तरीके भी अलग-अलग और कई मामलों में बेहद क्रूर रहे। कहीं धारदार हथियार से गला काटा गया, तो कहीं डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या की गई। कुछ मामलों में डुबोकर या चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या की गई, जबकि रायपुर में हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई।

मनोवैज्ञानिक डॉ. ईला गुप्ता कहती हैं कि सोशल मीडिया की वजह से बातचीत आसान हुई है। ऐसी घटनाएं अचानक नहीं होतीं, बल्कि इसके पीछे एक प्रक्रिया होती है। लंबे समय तक मानसिक दबाव, झूठ और रिश्तों में उतार-चढ़ाव के कारण व्यक्ति के भीतर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ता जाता है। इस कारण हत्या जैसी घटनाएं सामने आती है।

Leave Your Comment

Click to reload image