क्राइम

रायपुर के हाइपर क्लब में महिला से छेड़छाड़

-:रायपुर के हाइपर क्लब में महिला से छेड़छाड़ पति से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, केस वापस लेने

पीड़िता को धमकाने वालों पर भी कार्रवाई:-

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में महिला से छेड़छाड़ और उसके पति से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाने वाले दो अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई है।

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का नाम पवन सिंह बघेल और महिला को शिकायत वापस नहीं लेने पर धमकी देने वाले आरोपियों का नाम ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत और सत्येंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में युवक-युवतियों का एक समूह पहुंचा। क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने पार्टी कर रही युवती को ‘हाय’ कहा। इस बात पर दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध जताया। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

Leave Your Comment

Click to reload image