क्राइम

*एक नग देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 18 जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार*

सारंगढ़ बिलाईगढ: सारंगढ़ 6 अप्रैल (बिहान छत्तीसगढ़) पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्णव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमिषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में आज वाहन चेकिंग दौरान हुई आई टेन कार में अवैध हथियार के साथ 2 युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग दौरान रायगढ़ तरफ से सफेद रंग आते आई टेन कार में एक नग पिस्टल,2 नग मैगजीन ,18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक पकड़ा गया है। जिनमें पिस्टल राउंड के बारे में पुछताछ करने पर प्रयागराज से ब्लैक में खरीदना तथा, अभी जगन्नाथपुरी घुमने जाना बताएं। आरोपीयों को नोटिस देने पर हथियार के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताएं। जानें पर अवैध 1नग देशी पिस्टल,2नग मैगजीन, 18नग जिंदा राउंड और आई टेन कार को गवाहों के समक्ष जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया अप क्र 69/2026धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्रधान आरक्षक भोजराम नट , मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन,विमल जांगड़े, नरेंद्र चंद्रा,दीलिप स्नेही , लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, एवं समस्त थाना स्टाफ महत्वपूर्ण एवं प्रमुख भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image