प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की दवा खिलाई..मौत:
अंबिकापुर
सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली खिला दी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ अस्पताल गई थी।
युवती प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी। बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के पेट में तेज दर्द हो रहा था। आनन-फानन में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा स्थिति को भांपते ही अस्पताल से भाग गए। प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ रही। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।