गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर जिंदा दफनाया
गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर जिंदा दफनाया:रायपुर में पाकिस्तानी मूल के युवक का मर्डर, सांस नली में मिट्टी फंसने से मौत
रायपुर में बॉयफ्रेंड ने उसकी प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में दफना दिया। लकड़ी से हमला करने पर युवक बेहोश हो गया था। आरोपी उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश मिली थी।
मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक पाकिस्तानी मूल का था, उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। इस बीच 4 थानों से होकर गुजरे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।