क्राइम

रायपुर में घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े

रायपुर में घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े:युवकों ने कमेंट कर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीटा; मकान मालिक ने बचाया

रायपुर में देर रात टहलने निकली छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। देवपुरी भाठापारा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने न केवल युवती पर भद्दी टिप्पणियां की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।

इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वो बीए की छात्रा है। अपनी आजीविका के लिए एक अस्पताल की कैंटीन में काम करती है। गुरुवार (2 अप्रैल) की रात करीब 12:20 बजे वह अपनी दो सहेलियों के साथ खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी।

छात्रा का आरोप है कि, जब वे देवपुरी भाठापारा स्थित 'छाया फैंसी स्टोर' के पास पहुंचीं, तो वहां पहले से कुछ अज्ञात युवक बैठे थे। युवतियों को देखते ही लड़कों ने उन पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने पीड़िता से कहा कि, "इतने कम कपड़े पहनकर क्यों घूम रही हो?" इसके बाद उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं।जब छात्रा और उसकी सहेलियों ने गाली-गलौज का विरोध किया और टोका, तो युवक उग्र हो गए। बदमाशों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। छीना-झपटी और मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image