क्राइम

दो महिला शिक्षिकाओं से चेन स्नेचिंग का खुलासा, अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग का सदस्य गिरफ्तार

अररिया/फारबिसगंज

फारबिसगंज शहर में महिला शिक्षिकाओं से चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना से जुड़ी रकम भी बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2026 की शाम पैदल जा रही एक महिला शिक्षिका से दिनदयाल चौक पटुआ गोला, फारबिसगंज के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने का मंगलसूत्र झपट कर फरार हो गए थे। इस मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 168/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 में मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद 26 मार्च 2026 को पुराना इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास भी बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अन्य महिला शिक्षिका से सोने की चेन झपट ली। इस मामले में कांड संख्या 174/26 दर्ज किया गया था।
लगातार हुई इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष फारबिसगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम गठित की गई। टीम ने शहर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और अपराधियों की पहचान की।
पुलिस की छापेमारी में मुख्य आरोपी गणेश यादव (44 वर्ष), निवासी नया टोला रौतारा, थाना रौतारा जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि झपटी गई सोने की चेन को कटिहार में 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जिसमें उसे 25 हजार रुपये हिस्सा मिला। खर्च करने के बाद उसके पास से 9 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय स्तर का अपराधी है, जो नेपाल सहित देश के कई राज्यों में आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वहीं उसका साथी सुरेन्द्र यादव उर्फ सुरेन यादव फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।बरामदगी:
9,000 रुपये नकद
घटना में प्रयुक्त शर्ट
छापामार टीम में शामिल अधिकारी:
पुलिस निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फारबिसगंज
पु.अ.नि. अमित राज
पु.अ.नि. प्रभा कुमारी
परि. पु.अ.नि. शिवम कुमार
परि. पु.अ.नि. मनीष कुमार
थाना रिजर्व बल के सशस्त्र जवान
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image