क्राइम

आधी रात को विधवा महिला के घर घुसा नशेड़ी

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक नशे की हालत में विधवा महिला के घर में घुस गया। महिला ने आहट सुनकर जब मोहल्ले वालों को जगाया, तो युवक घर के पीछे रखे भूसा के ढेर में जाकर छुप गया। गर्मी की वजह से वो अंदर बेहोश हो गया।

ग्रामीणों ने भूसे के ढेर से शनिवार देर रात उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या उसकी मंशा कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की है।

घटना के बाद महिला ग्रामीणों के साथ बालोद थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत की। महिला ने बताया कि, युवक तामेश्वर ठाकुर आपराधिक प्रवृत्ति का है। मोहल्ले के लोग उसकी हरकतों से पहले से ही परेशान हैं। रात करीब 2 बजे वह कोठार का दरवाजा खोलकर पटाव के रास्ते बेडरूम में घुसने की कोशिश कर रहा था।

महिला की नींद आहट से खुल गई। उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पड़ोसियों को बुला लिया। ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। बाहर शोर-शराबा बढ़ते देख युवक डर की वजह से घर के पटाव में रखे भूसा कुट्टी के ढेर में जाकर छुप गया और बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को खींच कर भूसा के ढेर से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

बालोद थाने की सब-इंस्पेक्टर कमला यादव ने बताया कि, युवक का इलाज चल रहा है। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या उसकी मंशा कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image