डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड
जगदलपुर
जगदलपुर में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। वो शादीशुदा थी, लेकिन पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड करने की आशंका है जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम राजबती मरकाम (37) है। पिछले कुछ समय से जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। कुछ साल पहले ही इसकी शादी हुई थी। लेकिन पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते थे। वहीं पिछले एक साल से प्रेमी से भी अलग हो गई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो इसकी खबर बोधघाट पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में को भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।