क्राइम

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत

गरियाबंद 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास हुई। कार ड्राइवर बाइक सवारों को ठोककर तड़पते हालात में छोड़कर भागा। 

समय पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, जिससे तीनों घायलों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक तीनों एक बाइक में सवार थे। जिन्हें वाहन क्रमांक CG23N6737 ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एम्बुलेंस से तीनों को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान की गई। आरोपी को भी हिरासत में लिया गया और कार को जब्त किया गया है। नजदीकी अस्पताल अमलीपदर पड़ता है, लेकिन यहां एंबुलेंस सेवा नहीं थी। लिहाजा देवभोग से 17 किमी दूरी से एंबुलेंस को घटनास्थल पहुंचने में 40 मिनट लग गए। तब तक घायलों ने दम तोड़ दिया था। 

Leave Your Comment

Click to reload image