क्राइम

दुर्ग गैंगरेप केस...सांसद के पूर्व-पीए समेत 2 आरोपियों का सरेंडर:

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बी एन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। पांडेय ने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। पीड़िता से व्हाट्सअप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का डर दिखाकर करीब 7 सालों तक रेप करता रहा।

दूसरा आरोपी संजय पंडित है। जिस पर होटल और रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की से रेप किया था। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। बता दें कि गैंगरेप की पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

गैंगरेप के 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दरअसल, दुर्ग जिले में नाबालिग से 7 सालों तक गैंगरेप हुआ है। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपियों में PWD विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी, कारोबारी, BJP सांसद का पूर्व पीए शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image