क्राइम

रायपुर में 2 युवकों ने की आत्महत्या

रायपुर

रायपुर में मंगलवार को दो आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहला मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा इलाके का है। वहीं दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामले में आगे की जांच कर रही है। दोनों घटनाओं में पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत साहू (18) ने अपने ही घर के कमरे में आत्महत्या कर ली है। प्रशांत अपने माता-पिता के साथ गोलबाजार के नयापारा इलाके में रहता था। उसने रविवार को नीट परीक्षा दिलाई थी। बताया जा रहा है कि पेपर बिगड़ने से वह लगातार तनाव में था। उसने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे में झूल कर जान दे दी।

दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है। गोपाल साहू नाम के एक युवक ने एक करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर अपनी जान दे दी। वो भी रस्सी के सहारे फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गया। गोपाल के 1 साल पहले शादी हुई थी। वह ईटा भट्ठा चलाने का काम करता था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image