सासाहोली ओवर ब्रिज के पास निगरानी बदमाश को धार दार चाकू लहराते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़
तिल्दा नेवरा
धारदार हथियार चाकू लेकर आम लोगो को डरा धमका कर भयभीत करने वाले निगरानी बदमाश आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू किया गया जप्त तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर सासाहोली ओवरब्रिज के पास रोड किनारे आम जगह पर एक व्यक्ति अपने हाथ में एक चाकूनुमा हथियार लेकर लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है । कि सूचना पर तिल्दा पुलिस मौका में पहुॅचकर एक को धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते दिखा जिन्हें घेराबंदी कर पकडकर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी विरेन्द्र निर्मलकर पिता नरोत्तम निर्मलकर उम्र 28 वर्ष सकिन वार्ड . कं 0 07 बिजली सब स्टेशन के पास तुलसी नेवरा , कोे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ. लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में निगरानी, गुण्डा बदमाश, अड्डेबाज चेकिंग व अभियान कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में प्र0आर0 1031 जालम सिंह साहू के द्वारा किया गया है।