क्राइम

अवैध गांजा पर शिवरीनारायण पुलिस की बे तोड़ कार्यवाहीजांजगीर-चाम्पा

* अवैध गाजा के मामले मे END TO END की कार्यवाही के तहत  एक आरोपी को महासमुद से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

* प्रकरण में पूर्व मे 02 आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़ा जा चुका है

* नाम आरोपी - विमल कुमार पिता छत्रपती कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुद

श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा NDPS ACT के प्रकरण मे  END TO END की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं परिवहन करने के प्रकरण थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. मे  END TO END की कार्यवाही करते आरोपी विमल कुमार पिता छत्रपती कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुद (छ.ग.) को उसके सकुनत जिला महसमुंद से पकडा कर पुछताछ किया जो अपने मेमोरण्डम कथन मे बताया कि दिनांक 04.01.2026 को परिचित के पुलिस वाला चंद्रशेखर साहू को कंटामाल थाना लाईसिंघा जिला बलांगीर उड़ीसा बुलाकर आयुष के मोबाईल मे बातकर गांजा मंगाया तब आयुष द्वारा एक थैला सिगनेचर पान मसाला लिखा हुआ में 07 पैकेट एवं 08 पैकेट के अलग-अलग भरा हुआ कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन लगभग 15 कि.ग्रा. को लेकर कंटामाल थाना लाईसिंघा आया जो उक्त गांजा को चंद्रशेखर साहू को देकर  फोन पे के माध्यम से पैसा लेना बताया गया एवं आरोपी विमल कुमार के कब्जे से एक मोबाईल जप्त किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
             
 मामले मे पूर्व मे आरोपी 01. चंद्रशेखर साहू साकिन सलखण्ड थाना बसना जिला महासमुंद 2 अखिल कुमार जायसवाल एवं एक विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक जिनके कब्जे से एक थैला में कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 15.700 किग्रा घटना में प्रयुक्त ईको कार एवं 02 नग मोबाईल जुमला कीमती 13,05,000 रूपये बरामद किया विधिवत कार्यवाही की गई चुकी हैं।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि लम्बोदर सिंह, प्रआर बिरेंद्र टंडन आरक्षक शिवरायसागर यशवंत पाटले थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image