क्राइम

रायपुर में शराब-दुकान के पास चाकू मारकर युवक की हत्या

रायपुर में शराब-दुकान के पास चाकू मारकर युवक की हत्या:गाल-पेट में 6 से ज्यादा निशान; तीन गिरफ्तार,आरोपियों ने लूट के इरादे से किया हमला

रायपुर के फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास बुधवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सागर, आलोक और वंश हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों ने लूट के इरादे से युवक पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आधी रात पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शराब भट्टी के पास सड़क किनारे युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के गाल और पेट में 6 से ज्यादा चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल उसे मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस ने जांच शुरू की तो मृत युवक की पहचान अमर लोहार (29) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

देवेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और शक के आधार पर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गए और उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

मर्डर केस में इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

- वंश पाटक पिता उत्तम पाठक उम्र 20 साल निवासी पुराना शीतला मंदिर पंडरी रायपुर - सागर दास मानिकपुरी पिता बालक दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी घड़ी चौक अर्जुन नगर थाना सिविल लाइन रायपुर - आलोक यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 19 साल निवासी भाटापारा थाना गंज रायपुर

Leave Your Comment

Click to reload image