क्राइम

तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, एक की मौत:सोनहत-बैकुंठपुर

कोरिया

कोरिया जिले के सोनहत-बैकुंठपुर मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम कैलाशपुर में शनिवार दोपहर एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक का इलाज सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा उस समय हुआ जब टाटा नेक्सन ईवी कार सोनहत से बैकुंठपुर जा रही थी और विपरीत दिशा से आ रही बाइक कार से टकरा गई। मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोनहत से बैकुंठपुर की ओर जा रही टाटा नेक्सन ईवी कार (सीजी15EH 5978) और विपरीत दिशा से आ रही बाइक (सीजी 16 CU 3998) आपस में टकरा गई।

हादसे में बाइक चालक 22 वर्षीय वेदमानिक पूरी (ग्राम कटकोना) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे 18 वर्षीय रोहित (ग्राम परसापानी कुडेली) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image