क्राइम

रायपुर में करोड़पति-बिजनेसमैन ने भाई को मारी 3 गोली

रायपुर में करोड़पति-बिजनेसमैन ने भाई को मारी 3 गोली:वीडियो कॉल पर मां को लाश दिखाई, शादी टूटने से नाराज था, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

रायपुर में करोड़पति बिजनेसमैन ने 2 साल पहले अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने कोर्ट के सामने पूरे घटनाक्रम और सबूतों को रखा।आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध तरीके से पिस्टल रखने की बात साबित हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस मामले में लोक अभियोजक बसंत गोड़ ने मामले की पैरवी की।

Leave Your Comment

Click to reload image