क्राइम

15 साल की नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। 2 साल पहले दीदी की शादी में आए अशोक यादव (21 साल) ने नाबालिग से दोस्ती की। फिर फोन पर ही शादी की बात कही। नाबालिग से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकता। ऐसा कहकर लड़की को अपने झांसे में लिया।

14 दिसंबर को युवक नाबालिग को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी नाबालिग को बाइक से जशपुर से झारखंड ले गया। इसके बाद ट्रेन से केरल ले गया। केरल से लौटकर दोनों झारखंड में रुके थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से कई बार संबंध बनाए। पुलिस ने दोनों को झारखंड से बरामद किया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि करीब 2 साल पहले दीदी की शादी में आरोपी अशोक यादव से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

14 दिसंबर को आरोपी ने मोबाइल पर शादी और प्रेम का झांसा देते हुए कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकता और उसे लेने आ रहा है। आरोपी की बातों में आकर नाबालिग उसी रात लगभग 11 बजे आरोपी के साथ भाग गई। घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोपी पहले नाबालिग को झारसुगड़ा (ओडिशा) ले गया, जहां रेलवे स्टेशन पर बाइक छोड़कर दोनों ट्रेन से केरल पहुंचे। वहां 2 दिन रेलवे स्टेशन में रहने के बाद दोनों फिर झारसुगड़ा लौटे। फिर आरोपी नाबालिग को बाइक से झारखंड के सिमडेगा जिले स्थित अपने गृह ग्राम ले गया। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस को यह शिकायत 25 दिसंबर 2025 को थाना दुलदुला क्षेत्र के नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 15 साल बेटी 14 दिसंबर की रात घर पर थी, लेकिन अगली सुबह वह घर से गायब मिली।

परिजनों ने रिश्तेदारों, सहेलियों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका थी कि कोई व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक पुलिस टीम तत्काल झारखंड के लिए रवाना हुई। टीम ने आरोपी अशोक यादव के घर से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर ले आई। वहीं, नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सकुशल परिजनों के सौंपा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image