क्राइम

रायपुर के माना इलाके में मिली सिर कटी लाश

रायपुर के माना इलाके में मिली सिर कटी लाश:ब्लू वाटर खदान में ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

रायपुर के माना थाना इलाके में सिर कटी लाश मिली है। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पानी से निकालकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लू वाटर क्षेत्र में एक सिर कटी लाश मिलने की सूचना रहवासियों ने सोमवार की दोपहर को मिली थी। सूचना पर घटनास्थल पर जाकर जांच की, तो शव का सिर गायब था।

शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, शव काफी पुराना लगा रहा है। शरीर पर किसी तरह के कपड़े भी नहीं हैं। मृतक की शिनाख्त हो सके, इसलिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image