क्राइम

रायपुर में पैसा देने से मना करने पर हत्या

रायपुर 

रायपुर में पैसा देने से मना करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाश ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद CCTV के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण वर्मा ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि रावाभाटा खदान तालाब के पास सागर सिंह नाम का युवक मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पता चला कि युवक की मौत चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से रावभांटा के रहने वाले विकास विश्वकर्मा को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल को रात सागर सिंह रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान उसने सागर से रोक कर पैसों की मांग की। दोनों के बीच विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image