क्राइम

हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात पुलिस की रेड

हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात पुलिस की रेड:गांजा-शराब और डेढ़-लाख कैश जब्त, भनक लगते ही पुलिस को चकमा देकर

हुआ फरार

रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और गांजा सप्लायर रवि साहू को पकड़ने के लिए शुक्रवार-शनिवार देर रात एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही हिस्ट्रीशीटर रवि साहू छत के रास्तों से फरार हो गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

नए साल के जश्न में कोई आपराधिक घटना न हो, इसके लिए एसएसपी ने थाना प्रभारियों और एसीसीयू की टीम को निर्देश दिया है कि वे गांजा सप्लायर, सट्टेबाज और आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसी क्रम में एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की है।

Leave Your Comment

Click to reload image