भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी
भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी
एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी बाइक चोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक साल में 31 बाइक चोरी हो गईं। इनमें से 23 BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुईं। हर महीने 3-4 बाइक चोरी हो रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ FIR दर्ज तक ही सीमित है।
7 नवंबर को BSP के RTS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर विपिन साहू की बाइक मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न तो बाइक मिली है और न ही आरोपी। पुलिस को चोरी का CCTV फुटेज भी दिया, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई।
भट्टी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने BSP प्रबंधन को पत्र लिखा है। वहीं BSP प्रबंधन का कहना है कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी की वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।