क्राइम

रायपुर में भाई का बदला लेने चाकू लहराता बदमाश

रायपुर में भाई का बदला लेने चाकू लहराता बदमाश दो गुटों में विवाद के बाद जमकर

मारपीट

रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में रविवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया और पत्थरों, बेल्ट व डंडों से भी एक-दूसरे को पीटा। सभी युवक नशे की हालत में थे और मामूली विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया। वारदात के बाद एक बदमाश अपने भाई का बदला लेने के लिए करीब आधे घंटे तक चाकू लहराता रहा।

घटना रविवार रात करीब 8 बजे की पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब गार्डन की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के युवक करीब आधे घंटे तक चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाते रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image