क्राइम

विवाह से वापस लौटते समय ग्राम सुकली के पास स्कॉर्पियो एवं ट्रक से जबर्दस्त भिंडत होने से 05 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत एवं 3 लोग गंभीर रूप से घयाल।

घटना की पूर्ण जानकारी इस प्रकार है जयराम देवागन पिता विमल देवागन का बारात  नवागढ़ से पंतोरा  के लिए रवाना हुई थी सभी दुर्घटना ग्रस्त  व्यक्ति स्कॉर्पियो में सवार होकर पनतोरा से वापस नवागढ़ आ रहे थे  तभी रात्रि लगभग 12.30 बजे ग्राम सुकली के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG11BS3974एवं ट्रक वाहन क्रमांक OD23P6037 में जबर्दस्त भिड़ंत होने से 3 व्यक्ति घायल हैं उन्हें बिलासपुर रिफर किया गया है साथ ही मृतकों का पंचनामा और पी एम जिला हस्पताल जांजगीर मे चल रहा है घटनास्थल से स्कॉर्पियो और ट्रक को थाने लाने के लिए  कार्यवाही की जा रही है 

दुर्घटना में मृतको की जानकारी इस प्रकार है 

1-विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन उम्र 43 वर्ष 
2- राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप उम्र 27 साल (आर्मी जवान)
3- पोमेश्वर जलतारे पिता पुरषोतम जलतारे उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)
4- भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू 40 साल 
5- कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22साल 

सभी सडक पारा शांतिनगर नगर पंचायत नवागढ़ निवासी है ये सभी मृतक नवागढ़  निवासी है विवाह के पश्चात बारात से वापस लौट रहे थे*

Leave Your Comment

Click to reload image