क्राइम

रायपुर में कार से गोल्ड चेन और कैश की उठाईगिरी

रायपुर /

तिल्दा नेवरा/

रायपुर में एक कार से गोल्ड चेन और कैश की उठाईगिरी हुईं है। कार मालिक बाथरूम करने उतरा था। इस दौरान तीन युवक बाइक में पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम दिया। ये पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना इलाके का है।

सूरज नारायण शर्मा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह ठेकदारी का काम करता है। रायपुर से वापस तिल्दा नेवरा अपने घर लौट रहा था। जलसो गांव के पास वह कार से बाथरूम के लिए नीचे उतरा। तभी पीछे से 3 लड़के कार के पास आ गए।

उन्होंने धीरे से कार के दरवाजे को खोलकर भीतर रखे सोने की चेन और करीब 5 हजार रुपए पार कर लिए। सूरज को जब शक हुआ तो उसने आवाज़ लगाई। लेकिन आरोपी बाइक से जंगल की तरफ फरार हो गए। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image