ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़)
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पथरिया पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर उसे दैहिक शोषण करने वाले आरोपी रघुनंदन मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पथरिया थाना क्षेत्र में दिनांक 10 सितंबर 2025 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था और बालिका व आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस की सतत खोजबीन के दौरान 03 नवंबर 2025 को नाबालिग को कोटा (जिला बिलासपुर) के ग्राम लखोदना में आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ और पीड़िता के बयान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रघुनंदन मरकाम (उम्र 20 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया और दुष्कर्म किया।
इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा
87, 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई।
पथरिया पुलिस ने आरोपी को 03 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कार्रवाई में शामिल टीम थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर प्रआर. जगदीश प्रसाद कोशले आर. मिथलेश सोनवानी, राजीव पटेल, विनोद बंजारे स्वारथ लाल ध्रुव, बालकृष्ण मरकाम, राजतिलक बंजारे, म.आर. सीनू सूर्यवंशी इनकी भूमिका इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।