क्राइम

धारदार हथियार से हमला व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी बिल्हा से गिरफ्तार

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़) 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर सरगांव पुलिस ने ग्राम टिकैत पेण्ड्री में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को बिल्हा (जिला बिलासपुर) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस प्रकरण में इससे पहले पुलिस ने कन्हैया बघेल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर हॉकी स्टिक, रॉड और डंडा बरामद किया था। जबकि सरजू उर्फ शेरा लहरे घटना के बाद से फरार था।

घटना का विवरण

दिनांक 19 जुलाई 2025 को प्रार्थी जितेन्द्र गायकवाड निवासी मोहदी ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम टिकैत पेण्ड्री के कन्हैया बघेल अपने लड़के और अन्य परिवारवालों के साथ एक राय होकर

गाली-गलौज

जान से मारने की धमकी

प्रार्थी, उसके भाई, बेटे, मां और पत्नी पर हमला

दुकान के काउंटर और स्कूटी में तोड़फोड़
की कार्रवाई की गई।

जिस पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 92/2025 धारा
296, 115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना की गई।

पहले चरण में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए।
दूसरे चरण में फरार आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को मुखबिर की सूचना पर 05 नवंबर 2025 को पकड़कर जेल भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस स्टाफ

उप निरीक्षक संतोष शर्मा (थाना प्रभारी सरगांव)
सउनि. अजय चौरसिया
प्रआर. सतीश डहरिया
आरक्षक रिपीन बनर्जी
आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल
रामू निषाद
भंवर सिंह
इनकी भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

Leave Your Comment

Click to reload image