चाकू से वार कर हत्या करने के पांच आरोपी जेल दाखिल
दुर्ग -
प्रेस प्रसंग के चलते मातर कार्यक्रम देखने पहुंचे युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर हत्या की घटना को अंजाम देने के मुख्य आरोपी युवती के भाई सहित पांच आरोपियों को थाना रानीतराई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज प्रार्थी विजय साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहार पचरा , जिला - धमतरी ने थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल ग्राम खर्रा मातर त्यौहार मनाने आया था। रात को खाना खाकर सोया था , रात्रि लगभग ढाई बजे इसकी साली सबिना साहू आकर बताई कि भाई खूबीराम को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया गया है। ये मौके पर जाकर अपने साला खूबीराम साहू को उपचार हेतु अस्पताल ले गया , जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांकन 105/2025 , धारा 103 , 190 , 191(1) (2) (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि खूबीराम साहू ग्राम रेंगाकठौरा का ग्राम खर्रा की युवती से प्रेम संबंध होने के कारण ग्राम खर्रा में मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था। जिसकी जानकारी युवती के भाई आरोपी सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर के दोस्तों को होने पर उन्होंने सौरभ यादव को बताया।
सौरभ यादव अपने दोस्तों आशीष , मनीष , आकाश भारती उर्फ बाटूल एवं सन्नी के साथ मिलकर साबीराम साहू को धारदार चाकू से संघातिक चोट पहुंचाकर फरार हो गया। घटना के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना रानीतराई पुलिस ने पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण -
सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर 23 वर्ष ग्राम खर्रा , आशीष साहू 19 वर्ष ग्राम खर्रा , मनीष यादव 22 वर्ष ग्राम तेलीगुण्डरा , सन्नी ढीमर 19 वर्ष ग्राम तेलीगुण्डरा और आकाश भारती 18 वर्ष टिकरापारा - रायपुर (छत्तीसगढ़)।