“ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — 41 जुआड़ी गिरफ्तार, ₹23,310 नगद व ताश की गड्डियाँ जब्त
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली (बिहान छत्तीसगढ़ )
एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली, लालपुर व जरहागांव क्षेत्र में एक साथ छापेमारी
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाकर अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 09 अलग-अलग स्थानों पर 41 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और ₹23,310 नगद जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की है।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल एवं एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली, लालपुर, जरहागांव एवं सायबर सेल की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश दी।
सिटी कोतवाली क्षेत्र से 4 जुआड़ी गिरफ्तार
ग्राम भटगांव में छापेमारी कर पुलिस ने शंकर साहू, रंजीत ध्रुव, लार्ड लिएंडर मोहले और संजय साहू को जुआ खेलते पकड़ा। मौके से ₹8,260 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए।
जरहागांव क्षेत्र में दो स्थानों से 16 आरोपी
ग्राम कुआंगांव गौठान और बिरगहनी सोसायटी के पास जुआ खेलते कुल 16 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे ₹4,870 और ₹1,370 नगद जब्त हुए। सभी आरोपी ग्राम कुआंगांव व बिरगहनी के निवासी बताए गए हैं।
लालपुर थाना क्षेत्र में 21 जुआड़ी पकड़े गए
ग्राम मनोहरपुर में 8 और ग्राम सुरजपुरा में 13 जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा। दोनों स्थानों से ₹5,000 और ₹3,810 की नकदी के साथ ताश की गड्डियाँ बरामद की गईं।
कुल मिलाकर, थाना सिटी कोतवाली, लालपुर एवं जरहागांव क्षेत्र से 09 प्रकरणों में 41 जुआड़ी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि समाज में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना मुंगेली पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।