क्राइम

सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता: टाटा मैजिक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख का माल बरामद

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़)

 पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगांव पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा मैजिक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के वाहन सहित कुल 2.80 लाख रुपये का माल जप्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नंदू साहू पिता सगुन साहू, निवासी सांवा थाना सरगांव ने 04 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोजाना की तरह गैस डिलीवरी का कार्य करने के बाद अपने वाहन टाटा मैजिक गोल्ड (क्रमांक CG-12 BD-8335) को गोदाम में खड़ा कर घर चला गया था। देर रात करीब 12:30 बजे उसने देखा कि गोदाम का गेट खुला हुआ है और डिलीवरी वाहन गायब है। इस पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 305(ए), 332 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैतलपुर अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में टाटा मैजिक वाहन और एक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी संजय पटेल पिता स्व. ईतवारी (उम्र 43 वर्ष), निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने टाटा मैजिक (CG-12 BD-8335) को सरगांव से तथा मोटरसाइकिल होण्डा साइन (CG-07 AE-3321) को भिलाई से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टाटा मैजिक कीमती ₹2.50 लाख और मोटरसाइकिल कीमती ₹30,000, कुल ₹2.80 लाख का माल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर 06 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरगांव उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक नरेश यादव, भेषज पांडेकर एवं सूरज धुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image