ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चली कार्रवाई, बड़ी मात्रा में शराब जब्त
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़)
। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अंग्रेजी और देशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरगांव चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान सेवाराम टंडन पिता गुहाराम (40 वर्ष), निवासी बिरगांव, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के रूप में हुई। शराब की खेप जब्त : पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब के 21 नग, देशी मदिरा (प्लेन) के 34 पाव तथा एक बोरी में रखे सफेद रंग के पानी पाउच जब्त किए। कुल 9.090 बल्क लीटर (कीमत ₹5,240) की शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब की बिक्री करते पाया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 437/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। “ऑपरेशन बाज” के तहत लगातार कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन बाज” के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम का सराहनीय योगदान : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक भानु प्रताप बर्मन, आरक्षक योगेश यादव, अजय चंद्राकर, विकास सिंह तथा महिला आरक्षक निधि राजपूत की विशेष भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने टीम के इस तत्पर एवं प्रभावी कार्य के लिए प्रशंसा व्यक्त की है।