बिलासपुर से पिकनिक मनाने आए युवक युवतियों का हसदेव नदी में डूबने से दर्दनाक मौत
"देवरी
पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा: हसदेव नदी में डूबे पांच युवक-युवती, तीन अब भी लापता, दो को बचाया गया…
चाम्पा,देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा: हसदेव नदी में डूबे 5 युवक-युवती, तीन अब भी लापता, दो को बचाया गया..
जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा हो गया है, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक-युवती पानी में डूब गए, यह घटना आज 4 अक्टूबर 2015 को शाम करीब 05 बजे पंतोरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देवरी गांव की है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है, इधर, SDRF को सूचना दी गई है. वह भी मौके के लिए रवाना हो गई है.
बताया जा रहा है कि सभी युवक-युवती बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं,
जिनमें कुछ सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र से हैं, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक युवक लक्ष्मी शंकर और एक युवती मोनिका सिन्हा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 03 लोग अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई अब भी लापता बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर मौके के लिए रवाना हो चुके हैं, देर शाम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है.
गौरतलब है कि देवरी पिकनिक स्पॉट में इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, प्रशासन द्वारा वहां सावधानी बरतने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, फिर भी लोग पानी में उतरने का जोखिम उठाते हैं।"